फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sticks and sticks in two sides

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत चार घायल

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sticks and sticks in two sides
कांधला। शराब के नशे में हुड़दंग करने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डुंढार में मंगलवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। गांव निवासी नीटू के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी दो युवक व उनके साथी शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहे थे। उनके घर के बाहर हुड़दंग मचाने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनके घर में घुस गए। महिलाओं के साथ अभद्रता की। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें नीटू, कोमल व सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सोमा गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छात्रों के गुटों में जमकर चली बेल्ट
कांधला/शामली। हाईवे पर मॉडल शॉप के निकट स्थित कोचिंग सेंटर पर छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। मारपीट की पूरी घटना नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हाईवे मॉडल शॉप के निकट स्थित एक कोचिंग सेंटर पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के छात्र पढ़ने के लिए आए हैं। कोचिंग समय समाप्त हो जाने के बाद छात्रों के दो गुट सड़क पर आ गए। दोनों छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। छात्र गुटों ने बेल्टों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस को आता देख आरोपी छात्र गुट मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक से छात्रों के संबंध में जानकारी ली। छात्र गुटों के बीच मारपीट का यह दृश्य नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड इंटर कालेज के निकट छात्रों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। छात्र कॉलेज से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। आसपास के लोगों ने छात्रों को छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed