{"_id":"5e3dac228ebc3ee5ed1e8c88","slug":"state-agriculture-minister-surya-pratap-shahi-in-shamli-today-shamli-news-mrt467803040","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज शामली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज शामली में
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास करेंगे।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शनिवार को सुबह नौ बजे जनता दर्शन के बाद दोपहर 1:30 बजे बाबरी में लाला इंद्र प्रकाश इंटर कॉलेज बाबरी के नवनिर्मित सभागार के लोकार्पण करने के बाद दोपहर दो बजे श्रीमती सूरज देवी मेमोरियल राजकीय महिला चिकित्सालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तीन बजे कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर शामली में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर शामली के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा शामली कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में तीन साल पूर्व नया कृषि विज्ञान केंद्र स्वीकृत हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन लिए 50 लाख का बजट प्राप्त हो चुका है।