फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Standing in Yamuna on Chhath festival, offered Arghya to the Sun.

छठ पर्व पर यमुना में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया

Sun, 30 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Standing in Yamuna on Chhath festival, offered Arghya to the Sun.
शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान पूजन सामग्री लेकर पहुंचे श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। छठ पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। हनुमान धाम के शिव सरोवर के पास सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने छठ के गीत गाए और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली महिला श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन भी निर्जला व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने हनुमान धाम पहुंचकर सामूहिक रूप से सूर्य देव की विधि विधान से पूजा की। पूजा में फल, सब्जी रखकर मंगल गीत गाए और शिव सरोवर के जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने कोरोना महामारी के खात्मेे और घर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, विनोद, राजकुमार, मनोज, अशोक, अतुल श्रीवास्तव, नितेश शौर्य, प्रवीण अनिल, विजय, निखिल, सचिन, चंद्रकांत, शालिनी, मधु रिंकू, सुलेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना में छठ पूजा पर महिलाओं ने यमुना नदी के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। रविवार शाम सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, उनकी पत्नी रत्ना तिवारी, पुत्र हर्ष तिवारी व कनिष्क तिवारी व दोनों पुत्रवधु यमुना तट पर पहुंचे। उनके साथ पं. शशिकांत शास्त्री, बीडीओ कांधला सुनील कुमार, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्म सिंह, मनोज कुमार व मवी के ग्राम प्रधान मित्रसैन ने यमुना किनारे स्थित छठ देवी के मंदिर में पूजा की। शाम साढे़ 5 बजे सीडीओ के परिवार की महिलाओं ने यमुना नदी के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के चारों और सुंदर रंगोली बनाई गई थी और मंदिर व आसपास दीपक प्रज्ज्वलित किए गए थे। पंडित शशिकांत शास्त्री ने छठ मैया की पूजा कराने के बाद यमुना जी की आरती कराई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को महिलाओं ने खरना किया था, जिसमें महिलाएं 36 घंटे के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।

सोमवार सुबह पांच बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी। यह पूजा प्रकृति की पूजा होती है, जिसमें महिलाएं अपनी संतान के कल्याण व आरोग्य होने के लिए छठ माता की पूजा करती हैं। इसमें प्रसाद भी वनस्पतियों का ही चढ़ाया जाता है। इसके अलावा हरियाणा की साइड भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा की और यमुना के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

कैराना में छठ पूजा पर यमुना नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य अपर्ण करती महिलाएं।

कैराना में छठ पूजा पर यमुना नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य अपर्ण करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

कैराना में छठ पूजा पर यमुना मैय्या की आरती करते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके परिवार के सदस्य।

कैराना में छठ पूजा पर यमुना मैय्या की आरती करते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके परिवार के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ महापर्व के दोरान  पूजन करती महिलाएं

शामली हनुमान धाम पर छठ महापर्व के दोरान पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान श्रदांलओ की भीड

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान श्रदांलओ की भीड- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान  सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाएं

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान  सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाएं

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान  सूर्य भगवान की उपासना करती महिला

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान   सिंदूर लगाती महिला

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान सिंदूर लगाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ  पूजा के दोरान  सेल्फी लेती युवतियां

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान सेल्फी लेती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed