फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sri Ram Katha can only wash the scum of mind

श्रीराम कथा ही धो सकती है मन का मैल

Sun, 11 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 11 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sri Ram Katha can only wash the scum of mind
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा ही भगवान का दर्शन कराने की एकमात्र गारंटी है। श्रीराम जी की कथा सुनने से हम भव सागर पार करने की तैयारी कर लेते हैं। अपने मन का मैल हम श्रीराम कथा श्रवण से धो सकते हैं। कोई ऐसी साबुन नहीं बनी जो मन का मैल साफ कर सके। 
विज्ञापन


   शनिवार को सकल समाज शामली की ओर से माजरा रोड पर नवीन मंडी स्थल में नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि राधेश्याम यादव जिला जज मुजफ्फरनगर, मुख्य यजमान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, उद्यमी अशोक बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया। संत प्रवर विजय कौशल महाराज श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की। कहा कि भगवान को निर्मल मन वाला पसंद है। जहां जहां पर भगवान की कथा होती हैं वहां पर सभी विराजमान देवतागण और भक्त शिरोमणि हनुमान भी कथा सुनने आते हैं। राम नाम लेने से आनंद की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


संतों की कृपा से ही भगवान के दर्शन होते है। संतों की वाणी से ही हम श्रीराम कथा, श्री कृष्ण कथा का वर्णन सुन सकते हैं। वही हमारा कल्याम करा सकते हैं। भगवान कहते हैं ना मैं बैकुंठ में रहता हूं, ना ही संतों के हृदय में, मैं तो जहां कथा हो रही हो ,वहां भक्तों के दिल में रहता हूं। राम से मिलना कथा में हो सकता है। जिस पर प्रभु की कृपा होती है, वही श्रीराम कथा सुनता है। मौके पर पर जिला पंचायत चेयरमैन पति प्रसन्न चौधरी, श्रीपाल गोयल, मुकेश गर्ग, रविकांत गर्ग, आदेश जैन, विनोद कुमार संगल, नरेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, अजय गर्ग, राजीव मलिक, आर्यवती गोयल, वीना अग्रवाल, अजय संगल, ब्रिजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed