{"_id":"6495f2964857b1289f0d0fe7","slug":"special-cell-of-delhi-police-searched-sarafs-shop-and-house-shamli-news-c-26-1-sal1001-4767-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराफ की दुकान और घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराफ की दुकान और घर खंगाला
Sat, 24 Jun 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोटों के मामले में शुक्रवार को कैराना में सराफ इरशाद की दुकान और मकान को खंगाला। ढाई घंटे की तलाशी में टीम को कुछ नहीं मिला, इसके बाद टीम लौट गई। टीम पीसीआर पर लिए गए कैराना निवासी ताजिम और सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरू को साथ लाई थी।
दिल्ली पुलिस को इरशाद के मकान में नकली नोटों की खेप तथा नोट छापने की प्रिंटर मशीन होने की सूचना थी। करीब ढाई घंटे की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ताजिम नकली नोट इरशाद से लेकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहा था। इरशाद के पास नकली करेंसी कहा से आती है अथवा वह खुद नकली नोट छापता है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। अपह्रान करीब 3 बजे दोनों आरोपियों को साथ लेकर दिल्ली पुलिस लौट गई। दिल्ली स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार के अलावा एसआई प्रिय वर्त, एसआई चंदन, एसआई रमेश चंद आदि मुख्य रूप से रहे। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने नकली नोटों के मामले में आरोपी के मकान की तलाशी ली है।
बुधवार रात दिल्ली बाॅर्डर से पकडे थे 2.51 लाख के नकली नोट
कैराना। दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात दिल्ली-सोनीपत बाॅर्डर से कैराना के पुराना बाजार लाल गली निवासी ताजिम को 2.51 लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा था। ताजिम बाइक से दिल्ली नकली नोटों की सप्लाई देने जा रहा था। नकली नोट एक बैग में थे। स्पेशल सेल ने ताजिम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे नकली नोट कैराना के सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरू ने दिल्ली में सप्लाई करने के लिए दिए थे। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली स्पेशल सेल ने कैराना में दबिश देकर सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को ताजिम व इरशाद को दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया था। दिल्ली स्पेशल सेल ने दोनों आरोपियों को अदालत से सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
बैंक एजेंट फरीद अंसारी को पूछताछ के बाद छोड़ा
कैराना। बृहस्पतिवार को सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरू को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि मोहल्ला खैल कलां निवासी एक बैंक के रिकवरी एजेंट फरीद अंसारी को भी वह नकली नोट देता था। जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने फरीद अंसारी को भी उसके घर से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि इरशाद उर्फ भूरू के फरीद अंसारी पर चेक बाउंस के करीब साढे 3 लाख रुपये हैं। जिसके चलते इरशाद ने फरीद अंसारी को फंसाने के लिए झूठ बोला था। पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने फरीद अंसारी को छोड़ दिया।
एक दिन पहले नकली करेंसी मकान से निकालने की चर्चा
मकान की तलाशी के दौरान इरशाद की पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पति को ले जाने के बाद उसका देवर घर आया था। कुछ सामान कपड़े में लपेट कर ले गया जो संभवत नकली नोट हो सकते हैं। जिसके बाद स्पेशल सेल ने पड़ोस के ही एक वृद्ध से पूछताछ की तो वृद्ध ने बताया कि इरशाद का भाई कपड़े में कुछ लेकर आया था, लेकिन उसने अपने पास रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह वापस चला गया।
सराफा व्यापारी का पुत्र है करनाल जेल में बंद
पिछले दिनो शामली और पानीपत में कुंडल लूट की घटनाओं के बाद पानीपत पुलिस ने कैराना निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लूटे गए कुंडल कैराना में एक सराफ को बेचे हैं। जिसके बाद पानीपत सीआईए ने दबिश देकर लूट के कुंडल खरीदने के आरोप में इरशाद के पुत्र अरशद को गिरफ्तार कर लिया था, जो अब करनाल जेल में बंद है।