फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Spaiyon the extracted cycle rally

सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Spaiyon the extracted cycle rally
political rally - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद/ थानाभवन/ झिंझाना। सपाइयों ने रविवार को पार्टी की नीतियों का बखान करते हुए साइकिल रैली निकाली। रैली के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। 
विज्ञापन


थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई साइकिल रैली का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। मौके पर सुभाष कश्यप, मौ.इमरान, मंसूर मलिक, जबर सिंह कश्यप, नरेंद्र प्रधान, अजब सिंह, इकबाल कुरैशी, सुशील पांचाल, सुंदर कश्यप, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे। थानाभवन से साइकिल रैली जलालाबाद पहुंची।
विज्ञापन


जलालाबाद में सपा की जनसंपर्क साइकिल रैली का इंदिरा द्वार पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष जहीर मलिक के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रैली कुरैशी चौंक, मोती बाजार, नीलगरान चौक, भाईजान चौक, बंबा चौक व पुराना बस स्टैंड मार्ग से होते हुए जहीर मलिक के घेर पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की मीटिंग में जहीर मलिक ने पार्टी की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। पूर्व चेयरमैन थानाभवन इंतजार अजीज, शरीफ प्रधान, संजय प्रधान, नजीर प्रधान, सलीम पहलवान, इमरान, बिजेंद्र प्रधान, भरत कश्यप आदि रहे। उधर, झिंझाना में सपा की साइकिल रैली का शुभारंभ सपा नेता सुजैनांद ने गाड़ीवाला चौराहे पर हरी झंडी दिखा कर किया। रैली गांव पांवटी कला, गोगवान आदि गांवों से होकर झिंझाना में पहुंची।

चेयरमैन हाजी सरफराज खां ने साइकिल रैली को आगे रवाना किया। अमजद अली, वाजिद अली, हासिम, मौसम, शहजाद, रवि शर्मा, बल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed