फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers reached Dabathuva in SP-RLD rally

सपा-रालोद की रैली में दबथुवा पहुंचे सपा कार्यकर्ता

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP workers reached Dabathuva in SP-RLD rally
मेरठ के दबथुआ रैली में मौजुद पुर्व विधायक अब्दुल राव वारिस , सपा नेता ठाकुर शेर सिंह राणा, वीरसिं? - फोटो : SHAMLI
सपा-रालोद की रैली में दबथुवा पहुंचे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

शामली/कांधला/गढ़ीपुख्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं चौधरी जयंत सिंह की संयुक्त रैली में शामली से हजारों कार्यकर्ता सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार के नेतृत्व में दबथुवा पहुंचे।

मंगलवार को सपा कार्यकर्ता पहले प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर भैंसवाल पहुंचे। वहां से कार्यकर्ता कारों के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां से थानाभवन की ओर से आए अन्य वाहनों के साथ दबथुवा पहुंचे। इनमें सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग, तफरूज राव, मांगेराम मलिक, सत्यपाल कश्यप, सुरेंद्र ताना, मुस्तकीम, बिट्टू,नमित पंवार, विपिन सैनी, देवेंद्र वालिया आदि शामिल रहे। वहीं, कांधला नगर व क्षेत्र से गांव डांगरौल से रालोद छात्र सभा के क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण रैली में पहुंचे। वहीं, रालोद के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार के नेतृत्व में भी लोग रैली में पहुंचे। कस्बा गढ़ीपुख्ता और क्षेत्र के गांवों से सपा व रालोद के कार्यकर्ता रवाना हुए। कस्बे के मोहल्ला चौधरान से रविंद्र पंवार वाइस चेयरमैन सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ रैली में पहुंचे। सपा नगर अध्यक्ष मुस्तकीम सैय्यद के नेतृत्व में भी सपा कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। गांव राझड़ खेड़की, अम्बेहटा रिंदान, गढ़ी अब्दुल्ला खां आदि गांवों से रालोद सपा कार्यकर्ता रैली में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed