फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers keep silence for two hours on the birth anniversary of great men

महापुरुषों की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने रखा दो घंटे का मौन

Sat, 03 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers keep silence for two hours on the birth anniversary of great men
शामली माहत्मा गांधी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
महापुरुषों की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने रखा दो घंटे का मौन
विज्ञापन

शामली। राजनीति दलों ने महापुरुषों कीजयंती समारोह के मौके पर पुष्प अर्पित करके याद किया। सपा जिला कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दो घंटे का मौन रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोड पर सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक मौन रखा। इस मौके पर संजय राणा, मांगेराम मलिक, शिवराज सिंह, हरजीत चौधरी, विपिन सैनी, ओमपाल सिंह, कलीम हसन, मुमताज, रवि बालियान, मोनू राणा आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में एसटी तिराहे पर एकता पार्क में धरना दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, राकेश जैन, धर्मेंद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय, अरुण झंझौट, मुकेश कुमार श्यामलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रालोद कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, बाबूराम पंवार, पप्पू, सहदेव मुखिया, संजीव देशवाल, कृष्णपाल प्रधान, ईश्वर सिंह, सर्वेश सिंभालका, दीपक चौधरी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, वीरपाल उपाध्याय, विनोद बालियान, श्योरान सिंह, दानिश और सतेंद्र कश्यप मौजूद रहे। पूर्व सांसद हुकुम सिंह के फार्म हाउस में भाजपा कंडेला मंडल की बैठक में महापुरुषों की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित किए। नाला पटरी पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, नगर मंडल अध्यक्षा मीनू संगल, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, अनुज राणा, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला मंत्री निविश, गोपाल चौहान, अवनीश चौहान, शामली नगर मंडल महामंत्री योगेंद्र निवाक्ष, उपाध्यक्ष सतीश धीमान, संजीव लौहान, उमेश संगल, प्रमोद नामदेव, भावना सैनी, नगर मंत्री मनोज रुहेला, सुखदेव कुमार आदि मौजूूद रहे।

शामली शिवगंज मंडी में माहत्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते कांग्रेस?

शामली शिवगंज मंडी में माहत्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते कांग्रेस?- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर झंडा फैराती डीएम जसजीत कौर

शामली कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर झंडा फैराती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed