फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP's dharna-demonstration in collectorate today

सपा का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन आज

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP's dharna-demonstration in collectorate today
शामली। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता जिले की सभी तहसीलों पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि सपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे मुजफ्फरनगर रोड स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र होंगे। वहां से शामली तहसील के लिए मार्च करेंगे। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शामली, ऊन, कैराना तहसील पर पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि चीनी मिल मालिक गन्ना किसानों के 12 हजार करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। महंगाई से सभी वर्गों की हालत खराब है। समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed