{"_id":"66ae873069bf782588024624","slug":"sp-mp-harendra-malik-raised-the-issue-of-sugarcane-payment-arrears-in-parliament-shamli-news-c-26-1-smrt1047-125758-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने संसद में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने संसद में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
Sun, 04 Aug 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलो पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का मामला गरमाता जा रहा है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने संसद में शुक्रवार को चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने का मुद्दा उठाया है।
मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने शुक्रवार को संसद में शामली, थानाभवन समेत भसाना, बागपत जिले की मलकपुर और मेरठ जिले की किनौनी चीनी मिल पर 600 करोड़ बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की है। सदन में मलिक ने कहा कि किसान लाचार है, उनका गन्ना भुगतान किया जाना आवश्यक है। दूसरी ओर शामली मिल से बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर संजीव लिलौन का कहना है कि बकाया गन्ना की मांग को लेकर पांच अगस्त को पंचायत में शामली चीनी मिल के अधिकारियों से बकाया गन्ना भुगतान मांगा जाएगा। पंचायत को लेकर तैयारियां चल रही है।
शामली मिल ने तीन दिन का किया 4 करोड़ 7 लाख रुपये का नया भुगतान
शामली। अपर दोआब चीनी मिल ने डेढ़ माह बाद नए पेराई सत्र का 4 करोड़ सात लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किया है।
जिला गन्ना अधिकारी रंजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि चार करोड़ सात लाख रुपये का नया गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। उन्होंने बताया आठ अप्रैल से लेकर दस अप्रैल तक बकाया भुगतान किया है। डीसीओ के मुताबिक जिले की चीनी मिलों पर 439 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
शामली चीनी मिल पर पिछला 213 करोड़ रुपये नए पेराई सत्र का 16 करोड़ रुपये बकाया मिलाकर 229 करोड़, थानाभवन पर 146 करोड़ और ऊन मिल पर 64 करोड़ रुपये बकाया शामिल है।