{"_id":"58ff96c54f1c1b9e65c0d7c8","slug":"sp-hands-over-to-sudhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने सुधीर को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने सुधीर को सौंपी जिम्मेदारी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े डॉक्टर सुधीर पंवार को सपा सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी बनाया है।
शामली जिले में सपा जिलाध्यक्ष पद पर किरणपाल सिंह कश्यप के त्यागपत्र दिए जाने के बाद जिले में सपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति नही हो पाई थी। इस वजह से जिले में 14 अप्रैल से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू नही हो पाया था। शामली जिले में पिछले सप्ताह सपा के जिलाध्यक्ष पद पर थानाभवन गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी की ताजपोशी की गई।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने थानाभवन विधानसभा सीट से सपा से चुनाव लड़े योजना आयोग के सदस्य रहे डॉक्टर सुधीर पंवार को सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी पद पर ताजपोशी की है। डॉक्टर सुधीर पंवार ने बताया कि जिले में सपा का सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
उधर, सपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने थानाभवन कस्बे में बुधवार को शाम चार बजे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान व निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।