फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Son of Panjith village head dies in road accident

पंजीठ ग्राम प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Son of Panjith village head dies in road accident
- मृतक युवक की मां है जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार देर शाम यमुना पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई बाइक की टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हरियाणा से बाइक में पेट्रोल भरवा कर वापस लौट रहे पंजीठ के ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के 19 वर्षीय पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक छा गया।

बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7:30 बजे ग्राम पंजीठ के प्रधान अखलाक चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र सरवर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए यमुना पार हरियाणा गया था। बाइक में पेट्रोल भरवा कर वापस लौटते समय यमुना पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे सरवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरवर के पास हेलमेट नहीं होने पर चलते सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सरवर को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में गंभीर हालत के चलते परिजन घायल सरवर को शामली के गंगा अमृत हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को अपने गांव पंजीठ ले गए। मृतक सरवर की माता जिला पंचायत सदस्य हैं और उनके पिता चौधरी अखलाक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर कैराना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा राहुल सिसौदिया ने बताया कि यमुना पुल पर हादसा हुआ था। सरवर के पास अगर हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed