फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   somvati amaavasya par aastha ki dubki lagaai

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी

Mon, 03 Jun 2019 11:18 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 03 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
somvati amaavasya par aastha ki dubki lagaai
file - फोटो : amarujala
सोमवती अमावस्या पर हरियाणा और यूपी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजा अर्चना की और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

सुबह 5 बजे से ही हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं का यमुना तट पर आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण किया। इसके बाद भोलेनाथ और दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। यमुना नदी किनारे लगी दुकानों से बच्चों ने खेल खिलौनों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान यमुना नदी पर सुरक्षा के मद्देनजर दो गोताखोर तैनात थे। इसके अलावा अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रख कर पूजा अर्चना की। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा। सुहागिन वट वृक्ष के पत्तों और शुद्ध जल से पूजा करके हलवा पुरी, छोले, खीर आदि से बना भोजन अपने परिवार की बजुर्ग महिलाओ को खिलाया और वस्त्र आदि भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। ऊंचा गांव के पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि सतयुग में पतिव्रता सावित्री ने पूजा अर्चना और व्रत रख कर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त कर लिए थे। तभी से सुहागिन अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।

सोमवती अमावस्या पर पूजा कर मांगी मनोकामना
जिले
में सोमवती अमावस्या पर घरों-मंदिरों में श्रद्धालुओं ने वट वक्ष की पूजा-अर्चना की। मौके पर श्रद्धालुओं ने महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना करके घर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

 सोमवार को श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में बाबा शनिदेव का शृंगार किया गया। शनिदेव मंदिर में पंडित अंजनी तिवारी द्वारा मुख्य यजमान भूपेंद्र मलिक  सपरिवार परिवार को विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। बाबा का केक भी काटा गया। महाआरती के दौरान बाबा दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनि देव के दर्शन किए और तेल अभिषेक किया। उसके बाद बड़ के पेड़ की पूजा कर घर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। उधर, सोमवती अमावस्या के मौके पर घरों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने वट वक्ष की विशेष पूजा-अर्चना की गई। व्रत रखाकर घर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। जलालाबाद गंगोह रोड पर गंदेवडा गंगा-युमना पवित्र संगम पर क्षेत्र व दूर-दूराज से आए श्रद्धालुओं ने स्नानकर डुबकी लगाई तथा सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया। ब्राह्मणों से कथा सुनकर वस्त्र, दक्षिणा आदि देकर पुण्य लाभ कमाया। संगम घाट पर गंगोह, तीतरो, नानौता, थानाभवन, हसनपुर लुहारी, जलालाबाद आदि स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed