फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soil raised from the field, farmers' vegetable crop destroyed

Shamli News: खेत से उठाई मिट्टी, किसानों की सब्जियों की फसल नष्ट हुई

Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Soil raised from the field, farmers' vegetable crop destroyed
बिडौली यमुना नदी में किसानों द्वारा लगाई गई फसल को मिट्टी खनन ठेकेदार ने जेसीबी से किया बर्बाद
झिंझाना। बिडौली गांव में ठेकेदार ने मिट्टी उठाते हुए किसानों की तैयार कद्दू व अन्य सब्जियों की फसल नष्ट कर दी। किसान का आरोप है कि मिट्टी उठाने से रोका तो जेसीबी चालक ने उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया। किसानों ने पुलिस चौकी बिडौली पर शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिडौली सादात निवासी असलम और इकराम सहित कई किसानों ने यमुना में प्लेज लगा रखी है। जिसमें उन्होंने कद्दू व अन्य सब्जियों की फसल लगा रखी हैं, जो पककर तैयार है। किसानों ने बताया कि एक ठेकेदार ने मिट्टी का भराव करने के लिए वहां पर जेसीबी चलवा दी। जिससे उनकी तैयार फसल को नष्ट कर दिया। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो वह अपने खेत पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी चालक को रोकना चाहा तो इस पर जेसीबी चालक और उसके साथियों ने उन्हें वहां से धमकी देकर भगा दिया। किसानों ने बताया कि फसल बर्बाद होने से उनका लगभग एक लाख 80 हजार का नुकसान हो गया है। किसानों ने बिडौली चौकी प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed