फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snowy wind, clouds and frost made trouble

बर्फीली हवा, बादल और पाला बना मुसीबत

Mon, 17 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Snowy wind, clouds and frost made trouble
शामली में सर्दी के बीच गुजरते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
बर्फीली हवा, बादल और पाला बना मुसीबत
विज्ञापन

शामली। रात में पाला और दिन में शीतलहर चलने से लोग रविवार को पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। कुछ देर के लिए धूप निकलने से भी लोगों को ठंड में कोई राहत नहीं मिली। आठ किमी की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह 24-25 जनवरी तक आकाश में बादल रहेंगे। अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी।
पिछले 16 दिन से सर्दी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रात में पाला और दिन में शीतलहर के साथ पूरा दिन आकाश में छाए बादल मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। रविवार को भी सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम थोड़ी देर के लिए धूप निकली। शाम होते ही भीषण सर्दी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने से बाजारों में कम दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। शीतलहर जारी रहने से अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और ठंडक बरकार रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों से रोडवेज की आय हो रही प्रभावित
खराब मौसम के चलते पिछले 15 दिनों से यूपी रोडवेज की बसों की आय प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम यूपी रोडवेज की बसों में कम सवारियां निकल रही हैं। इक्का-दुक्का सवारियां यूपी रोडवेज की बसो में चल रही हैं। यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि पिछले 15 दिनों में रोडवेज की आय प्रभावित हुई। साफ मौसम में शामली डिपो की यूपी रोडवेज की बसों की आय 3.40 लाख प्रतिदिन औसतन रहती है। जो अब 2.50 लाख से 2.60 लाख प्रतिदिन पर सिमट गई है। पिछले 15 दिनों से भीषण सर्दी के चलते सवारियां कम निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed