फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slight rise in water level of Yamuna river due to rain

Shamli News: बरसात के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि

Tue, 27 Jun 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Slight rise in water level of Yamuna river due to rain
कैराना। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बरसात के चलते एक दिन पहले हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया था। जिसके बाद यमुना नदी में 5607 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया था। सोमवार को यह पानी कैराना यमुना ब्रिज तक पहुंच गया। इसके चलते यमुना के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जिस पर यमुना का जल स्तर सुबह आठ बजे 228.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रैनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे 5688 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया है। इससे क्षेत्र में कोई खतरा नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed