फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six control rooms will be opened on the entire Kanwar Marg

संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर छह बिजली कंट्रोल रुम खोले जांएगे-

Mon, 11 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Six control rooms will be opened on the entire Kanwar Marg
करमूखेड़ी बिजलीघर पर बनेगा मुख्य कंट्रोल रूम
विज्ञापन

शिकायतों की समीक्षा सभी खंडों के अधिशासी अभियंता करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले के 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। इसके चलते संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर छह बिजली कंट्रोल रूम खोले जाएंगे। 24 घंटे दो-दो लाइनमैन की तैनाती की जाएगी। तार टूटने और फाल्ट होने पर तुरंत लाइनमैन कार्रवाई करेंगे।

जिले में संपूर्ण कांवड़ मार्ग मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी गांव की सीमा से लेकर पानीपत जिले की सीमा कैराना यमुना पुल, शामली के विजय चौक से लेकर करनाल जिले की सीमा बिड़ौली यमुना पुल तक हरिद्वार कांवड़ मार्ग घोषित किया गया है। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले बिजलीघरों पर छह बिजली कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शासन के निर्देश पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत लाइन का तार टूटने और ट्रांसफार्मर आदि के फाल्ट की शिकायत पर तुरंत लाइनमैन, जेई आदि कार्रवाई करेंगे। हरिद्वार कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का आगमन शुुुरू होने से पूर्व ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग की जाएगी। जर्जर लटके विद्युत तारों को बदला जाएगा। क्षतिग्रस्त बिजली तारों को टेप लगाकर मजबूत किया जाएगा। करमूखेड़ी बिजलीघर पर मुख्य कंट्रोल रूम खोला जाएगा। इसमें आने वाली शिकायतों की समीक्षा जिले के सभी चारों खंडों के अधिशासी अभियंता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed