फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sir This Haryana Police will not let us die in the field

साहब ! ये हरियाणा पुलिस वाले हमें खेत में नहीं जान दे रे

Tue, 31 Mar 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sir  This Haryana Police will not let us die in the field
कैराना यमुना पुल पर बार्डर सील के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा वापस भेजा गया मवी का किसान - फोटो : SHAMLI
साहब ! ये हरियाणा पुलिस वाले हमें खेत में नहीं जान दे रे
विज्ञापन

कैराना (शामली)। साहब हरियाणा पुलिस वाले हमें अपणे खेत में नी जान दे रे। कहे हैं लॉकडाउन हो गया है, खेत में जाणा है तो अपणे थाणे से लिखवा कै लाओ। साहब हमें लिख कै दे दो। ना तो म्हारी पलेज का नाश हो जागा। उधार रकम लैके तो फसल लगाई है।
मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना पुलिस चौकी पर कुछ किसान इसी तरह कैराना सीओ के सामने अपनी समस्या रख रहे थे। बताया कि मवीकला, रामड़ा और सहपत के दर्जनों किसानों की जमीन सीमा पार हरियाणा की तरफ रीशपुर, नन्हैंडा गांवों में पड़ती है। वह रोज यमुना पुल पार करके अपने खतों में जाकर सिंचाई आदि देखभाल करते हैं। लॉक डाउन की वजह से उनके ग्राम प्रधान ने भी लिखकर दिया हुआ है। प्रधान के पत्र के आधार पर यूपी पुलिस ने तो उन्हें खेत पर जाने को सीमा पार करा दी लेकिन हरियाणा पुलिस ने प्रधान का पत्र मानने से इंकार कर दिया और थाने से पत्र लाने को कहते है लौटा दिया। उन्होंने सीओ से खेत में जाने का अनुमति पत्र दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद सीओ ने किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन संबंधी दस्तावेज ले आएं। उनके आधार पर सत्यापन करके उन्हें खेत पर जाने की अनुमति दिला दी जाएगी। इसके बाद किसान लौट गए। किसान अनुमति के लिए दस्तावेज तैयार करने में लग गए।
विज्ञापन

1. गांव के कई किसानों की जमीन हरियाणा की सीमा में पड़ती है। पलेज लगा रखी है। अब हरियाणा पुलिस वाले लॉकडाउन बताकर खेत में नहीं जाने दे रहे। थाने की रिपोर्ट मांग रहे हैं। कई किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाल
2. हम यमुना पुल के पार करके खेतों में जाते हैं। इसका पता हरियाणा पुलिस चौकी वालों को भी है लेकिन अब उन्होंने रोक दिया है। ये उचित नही है। खेती बाड़ी के लिए भी परेशान किया जाना उचित नहीं है।
युसुफ
3. सीमा विवाद के चलते पहले से ही आए दिन समस्या होती है। अब खेतों में जाने के लिए भी प्रमाण पत्र मांग रहे हैं हालांकि कैराना पुलिस उनकी मदद कर रही है। उन्होंने अनुमति दे दी है।

मौ.उमर
4. खेती किसानी पर कहीं कोई रोक नहीं है, लेकिन हरियाणा सीमा पार करने की वजह से समस्या बनी है। किसानों ने अपने जमीन के दस्तावेज कैराना पुलिस को दिखाए हैं। पुलिस हमारी मदद कर रही है।
नरसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed