फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Single education campaign working to awaken the society

समाज को जगाने का काम कर रहा एकल शिक्षा भियान

Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Single education campaign working to awaken the society
शामली में कैराना रोड पर भारत लोक सेवा शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में एकल शिक्षा अभियान की आचार्या - फोटो : SHAMLI
शामली। एकल ई शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एकल शिक्षा अभियान की 28 महिला आचार्यों को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एकल समाज को जगाने का काम कर रहा है, जो सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट में भारत लोक सेवा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम ने महिला आचार्यों से कहा कि टैबलेट के माध्यम से गांव के बच्चों को भी देशभक्ति के साथ आधुनिक शिक्षा का ज्ञान उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के दो गांवों से शुरू हुआ एकल विद्यालय अभियान देश में चार सूत्रों को लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें शिक्षा, नशा, जागरूकता और संस्कृति प्रमुख हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकल समाज को जगाने का काम एकल कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में एकल का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें देशभक्ति और समाज में सेवा करने की जो भावना है, वह सराहनीय है। बच्चों को साफ सुथरा रखना और लोगों को नशा ना करने का आह्वान करना आदि सराहनीय कार्य है। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने एकल अभियान की सराहना करते हुए कहा, इनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है। आज का दौर आधुनिकता का है, हमारा देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। गांव का कोई भी बच्चा डिजिटल शिक्षा से वंचित ना रहे इसीलिए गांव की एकल बहनों को टैबलेट वितरण किया गया। जिससे ये गांव-गांव जाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा, सामाजिक ज्ञान, अपने धर्म और संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुभाष ऐरन, सुखचैन वालिया, अमित गोयल, विपिन, मनीष कालखंडे, पंकज कश्यप, वीना अग्रवाल, पूनम आर्य, मोहिनी, सविता, अंजलि गर्ग, संजीव, सतीश अरोरा, पूजा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed