फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Singh will be in seven Kairana

सात को कैराना में आएंगे राजनाथ

Tue, 01 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Singh will be in seven Kairana
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान सात नवंबर को कैराना में होने वाली जनसभा को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। उनके आगमन की सूचना के साथ ही भाजपाई आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में रविवार को हनुमान टीला अग्रसेन भवन में सांसद हुकुम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। सांसद ने बताया कि भाजपा परिवर्तन यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर सात नवंबर को शामली जनपद में प्रवेश कर जाएगी। पहले परिवर्तन यात्रा शामली में आने का कार्यक्रम छह नवंबर था। इसमें बदलाव कर सात नवंबर हुआ। विभिन्न स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


शामली शहर में आने के बाद यात्रा दिल्ली रोड पर एलम में पहुंचेगी। इसके बाद कांधला होते हुए कैराना जाएगी। कैराना में विजय सिंह पथित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर जनसभा होगी। सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दूरभाष पर वार्ता के बाद कार्यक्रम तय कर दिया है। उनका अधिकारिक कार्यक्रम बाद में आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका सही ढंग से निर्वहन किया जाए। जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, डाक्टर मनोज शर्मा, भाजपा परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक डाक्टर मनोज चौधरी, हरबीर सिंह मलिक,  नगराध्यक्ष डाॅ. विपिन कौशिक, डाॅ. रामजीलाल कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed