फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sin miedo hacer negocios: IG

निर्भीक होकर करें व्यापार : आईजी

Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sin miedo hacer negocios: IG
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस महानिरीक्षक अजय आनंद ने व्यापारियों से कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। रंगदारी मांगने वाले बदमाश फुरकान तथा अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं, जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


24 मार्च को कुख्यात बदमाश फुरकान ने कैराना के सराफा व्यापारी रामअवतार वर्मा से दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से ही कैराना के व्यापारियों में फिर से दहशत व्याप्त हो गई। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन किया तथा अनिश्चितकाल के लिए दुकानें बंद रखने की चेतावनी दे दी थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद व्यापारियों ने हड़ताल का निर्णय वापस ले लिया था। रविवार को कैराना के दो व्यापारियों ने अपने घरों का सामान दूसरे शहरों में भिजवा दिया। 
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार शाम पांच बजे आईजी मेरठ जोन अजय आनंद कैराना कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा और सीओ भूषण वर्मा के साथ मीटिंग कर रंगदारी मांगने के आरोपी बदमाश फुरकान को गिरफ्तार करने के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सराफा व्यापारियों से बातचीत की। आईजी व्यापारी रामअवतार वर्मा से कहा कि पुलिस हर समय व्यापारियों की सुरक्षा में लगी है। रंगदारी मांगने वाले बदमाश फुरकान को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी नहीं होने देंगे तथा आम जनता की हिफाजत की जाएगी। इस दौरान सराफा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, हेमचंद वर्मा, रामअवतार वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज, विनोद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed