{"_id":"6ae4f91c10cbb3b29200d4b1","slug":"silver-prices-fell-buying-increased-shamli-news-c-26-1-aur1003-177111-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: चांदी के भाव में 60 हजार रुपये की गिरावट, बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: चांदी के भाव में 60 हजार रुपये की गिरावट, बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं
Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
सार
शामली में चांदी की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर 1.80 लाख रुपये पर आ गई है। दाम कम होने के बाद पायल, बिछुए और चांदी के सिक्कों की खरीदारी में ग्राहकों की रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन
शहर के नेहरू माकेँट में चांदी के गहने देखती महिलाएं। संवाद
- फोटो : Self
विस्तार
शामली में चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सर्राफा बाजार में दिखाई देने लगा है। कुछ समय पहले तक करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचे चांदी के भाव अब घटकर लगभग 1.80 लाख रुपये रह गए हैं। यानी कीमतों में करीब 60 हजार रुपये प्रति किलो की कमी आई है। दाम घटने से उन ग्राहकों ने भी खरीदारी की योजना बनानी शुरू कर दी है, जो महंगी चांदी के कारण आभूषण खरीदना टाल रहे थे। बाजार में महिलाएं पायल, चेन, बिछुए और चांदी के सिक्कों के बारे में जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन
दाम घटने से सर्राफा बाजार में बढ़ी ग्राहकों की दिलचस्पी
चांदी के भाव में लगातार तेजी के चलते पिछले कुछ समय से आभूषणों की खरीदारी प्रभावित हो रही थी। कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहक जरूरत होने के बावजूद खरीदारी टाल रहे थे। अब चांदी के दाम में गिरावट आने से बाजार में फिर से रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
पहले करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचे चांदी के भाव अब घटकर लगभग 1.80 लाख रुपये प्रति किलो रह गए हैं। कीमतों में आई इस कमी के बाद ग्राहक बाजार पहुंचकर आभूषणों के दाम पूछ रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं चांदी की पायल, चेन और दूसरे आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद खरीदारी की तैयारी
शुक्रवार को बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं नेहा अग्रवाल ने बताया कि वह काफी समय से चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रही थीं। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण खरीदारी करना मुश्किल हो रहा था। अब भाव कम हुए हैं तो आभूषण खरीदना कुछ आसान हुआ है।
ऋतु शर्मा ने बताया कि चांदी महंगी होने के कारण उन्होंने खरीदारी टाल दी थी। अब कीमतों में कमी आने के बाद परिवार के लिए पायल और अन्य आभूषण खरीदने का मन बनाया है।
वहीं, पूजा गर्ग ने बताया कि चांदी के दाम में आई गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। उनके परिवार में कुछ समय बाद शादी है, इसलिए वह अभी से आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं।
पायल, बिछुए और सिक्कों की मांग
सर्राफा कारोबारी रोहित के अनुसार, चांदी के भाव कम होने के बाद ग्राहक बाजार में पहुंचकर कीमतों की जानकारी ले रहे हैं। महिलाओं की ओर से पायल, बिछुए और चांदी के सिक्कों की मांग की जा रही है।
कारोबारी पवन सिंघल ने भी बताया कि कीमतों में गिरावट के बाद ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। जो लोग पहले भाव अधिक होने के कारण खरीदारी से बच रहे थे, वे अब बाजार का रुख कर रहे हैं।