फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence on the streets, streets are heard

सड़कों पर पसरा सन्नाटा ,गलियां रही सूनी

Thu, 09 Apr 2020 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Silence on the streets, streets are heard
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, गलियां रहीं सूनीं
विज्ञापन

शामली। कोरोना केस मिलने वाले जिले के तीन स्थानों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। तीनों जगहों पर बेरिकेडिंग कर रास्ते ब्लॉक कर दिए गए। पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इन इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा था और सड़कें सूनी। पुलिस प्रशासन ने बुधवार रात को ही इन तीनों जगहों पर चिह्नित एरिया को पूरी तरह बेरिकेडिंग कर सील कर दिया था। जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटियां यहां लगी थी। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने तीनों स्थानों पर दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। ड्रोन से हॉट स्पॉट क्षेत्रों की निगरानी की गई।
शहर के दिल्ली रोड स्थित तिमरसा ,नानूपुरा क्षेत्र में सुबह जब लोग उठे तो यहां खाकी का पहरा नजर आया। गलियों के बाहर चाली बल्ली लगाकर बेरिकेडिंग कर दी गई थी। किसी को अंदर आने जाने की अनुमति नहीं थी। गलियों के बाहर कड़ी चौकसी थी।
विज्ञापन

गांव में घुसते ही नो एंट्री
थानाभवन के भैंसानी इस्लामपुर गांव में घुसते ही मुख्य मार्ग पर पुलिस ने बैरियर डाल दिया था। गांव से ना कोई अंदर आने दिया गया ना किसी को बाहर जाने की इजाजत थी। गांव की सभी दुकानें, बैंक आदि सब बंद रहे। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस गांव में सीलिंग से लोगों में बेचैनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा झिंझाना रहा सील,
झिंझाना कस्बा पूरी तरह बंद रहा। पुलिस ने कस्बे के अंदर आने वाले रास्ते पर बैरियर डाल दिया था। हालांकि कस्बे के मोहम्मद इलाही, मदरसे, तलाही, शहघासी मरकम मस्जिद वाले स्थान को पूरी तरह सील किया गया था। गलियों की सील कर हरेक गली के बाहर पुलिस का पहरा था।

शामली के तिमरसा मोहल्ले के लोगों से वार्ता करते एसडीएम संदीप कुमार।

शामली के तिमरसा मोहल्ले के लोगों से वार्ता करते एसडीएम संदीप कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली में लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ी सड़क।

शामली में लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ी सड़क।- फोटो : SHAMLI

शामली में लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ी सड़क।

शामली में लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ी सड़क।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed