फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence in Jahanpura village

जहानपुरा गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Silence in Jahanpura village
जहानपुरा गांव में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कुख्यात अपराधी मुकीम काला की चित्रकुट में गैंगवार में हत्या की खबर मिलने के बाद उसके गांव जहानपुरा में सन्नाटा पसरा है। मुकीम काला का घर कई साल पहले खंडहर में तब्दील हो गया था। उस घर में वहां अब कोई नहीं रहता।
शुक्रवार को चित्रकूट की जेल में गैंगवार में मुकीम काला की हत्या की खबर मिलते ही उसके गांव जहानपुरा में सन्नाटा पसर गया। कुछ ग्रामीण आपस में मुकीम के मारे जाने की चर्चा तो करते रहे, लेकिन उसके बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। मुकीम काला का घर खंडहर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल से मुकीम का परिवार गांव में नहीं रहता।
विज्ञापन

मुकीम की मां और दो भाई भी गांव में नहीं रहते
कैराना। जहानपुरा निवासी कुख्यात मुकीम काला का पिता मुस्तकीम मजदूरी करता था। मुस्तकीम के चार बेटे थे, जिसमें सबसे बड़ा मुकीम काला जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया था। उससे छोटा बेटा वसीम भी अपने भाई के खौफ के नाम से अपराध करने लगा था। 28 सितंबर 2017 को मेरठ एसटीएफ ने कंकरखेड़ा में मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी वसीम को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीम का पिता मुस्तकीम भी कई बार रंगदारी और अवैध हथियारों के आरोप में जेल जा चुका है। करीब तीन माह पहले मुस्तकीम अपनी जमानत तुड़वाकर वापस सहारनपुर जेल चला गया। मुकीम की मां मीना और दो छोटे भाई 20 वर्षीय आजम और 14 वर्षीय बिलाल का कोई पता नहीं है। मुकीम के दोनों चाचा भी गांव छोड़कर कहीं और चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed