फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shyam of Khatu, you are my only support...

Shamli News: खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा...

Mon, 24 Aug 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shyam of Khatu, you are my only support...
हनुमानधाम पर श्री श्याम वा​र्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
शामली। श्री श्याम सेवादार परिवार की ओर से अग्रसेन भवन हनुमान धाम में पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में बाबा श्याम के जयकारे गूंजे। बाबा श्री श्याम के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा... आदि भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल रहे। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, शांति ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक कुशांक चौहान और राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ शामली के अध्यक्ष अंकित जैन रहे। अतिथियों ने बाबा श्री श्याम के समक्ष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान भजन गायकों ने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा तेरे दर से खाली न जाए कोई बेचारा, शीश के दानी तेरी महिमा सबसे न्यारी तेरे दर पर आकर मिटती है चिंता हमारी और खाटू वाले श्याम तू ही मेरा सहारा तेरे नाम से रोशन जीवन हमारा जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु हाथ उठाकर जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्याम रसोई सेवा के विकास गर्ग, ज्योत प्रज्ज्वलन के यजमान अखिल नायल और महाआरती के यजमान जसकरण सिंह रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बाबा श्री श्याम की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सुधीर कुच्छल, अमित कुच्छल, प्रदीप पुरी, आशीष संगल, संदीप अरोड़ा, अनुज कुच्छल, सुनील गर्ग, सतीश अरोड़ा, कृष्णपाल, गौरव कालरा, नीरज, राजन कुमार, संदीप गर्ग, प्रमोद मलिक, रवि कुमार, नितिन जैन, दीपक कौशिक, आकाश जुनेजा, यश अरोड़ा, गौरव लोचन, सोमेश कुमार, सोमेश चौधरी, निखिल कपूर, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हनुमानधाम पर श्री श्याम वार्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

हनुमानधाम पर श्री श्याम वार्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

हनुमानधाम पर श्री श्याम वार्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

हनुमानधाम पर श्री श्याम वार्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed