फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Krishna Sixth Festival: Sixth Festival celebrated in homes and temples

घरों और मंदिरो में धूमधाम से मनाया छठी महोत्सव

Sun, 05 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Sixth Festival: Sixth Festival celebrated in homes and temples
जलालाबाद में छठी महोत्सव पर भंडारे प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वांलू - फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला/ जलाबाद। जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण छठीं महोत्सव मंदिरों और घरो में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह विशाल भंडारे आयोजित किए गए। श्री कृष्ण पालकी यात्रा शहर के गांधी चौक मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से निकली। जगह- जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण छठीं महोत्सव आयोजित किया। महोत्सव में यजमान के रुप में मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल के द्वारा पूजा विधि विधान से संपन्न कराई। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपेंद्र द्विवेदी, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश मेनेजर, उत्तम नामदेव, संदीप नामदेव, वंश नामदेव, पंकज प्रजापति, रमेश धीमान आदि रहे।
विज्ञापन

गांधी चौंक स्थित कुटी वाला मंदिर में भी भगवान कृष्ण की छठीं के उपलक्ष्य मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की गयी। बाद शहर में श्री कृष्ण पालकी यात्रा भी धूमधाम से निकाली गयी। पालकी यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौंक, बडा बाजार, कबाडी बाजार, फव्वारा चौंक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड अग्रसेन पार्क, शिव चौंक से होते हुए वापस मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य मनोज मित्तल, निशिकांत संगल, अरूण बंसल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बे के प्राचीन श्री राम मंदिर, ठाकुर द्वारा, राधा कृष्ण मंदिर बौहरान, राधा कृष्ण मंदिर मोती बाजार, सत्संग भवन में भगवान कृष्ण को पालने में झुलाकर छठी महोत्सव मनाया। इस मौके पर सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण की सुंदर सुंदर झांकियां बनाई गई और कीर्तन सत्संग हुआ। पंजाबी सत्संग भवन मंदिर में कान्हा का छठी उत्सव का शुभारंभ पंडित संजय नौटियाल ने विधिवत पूजन कर कर किया। हनी नारंग, रूबी, बॉर्बी, योगेश, रूबी, मनीषा नौटियाल, अनुपमा शर्मा, स्वाति, अंजलि अन्य महिलाओं ने कान्हा के भजनों को गाकर नृत्य कर संकीर्तन किया।

कांधला कस्बे में शनिवार को मौहल्ला रायजादगान स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी ललित शर्मा के द्वारा भगवान कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना कर पंचामृत से लड्डू गोपाल की प्रतिमा का अभिषेक व भगवान का श्रंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म के भजनों का गुणगान किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण किया। प्रदीप कुमार सिंघल, पंड़ित धनश्याम शर्मा, सुरेश सैनी, गुरूदास सैनी, पवन कुमार, विजय कुमार शर्मा, सभासद संजय मित्तल मौजूद रहे।

शामली के हनुमान धाम पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

शामली के हनुमान धाम पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed