{"_id":"57226bee4f1c1b6330a91c20","slug":"showing-the-impact-of-the-tightening-of-the-highway-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डीएम की सख्ती का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डीएम की सख्ती का दिखा असर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । लोक निर्माण विभाग अब पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर आरके पीजी कॉलेज तक मेरठ-करनाल फोरलेन की चौड़ाई पंद्रह मीटर रखेगा।
मेरठ- करनाल फोरलेन को लोक निर्माण विभाग निर्माण करा रहा है। शामली जिले में हरियाणा सीमा के बिड़ौली यमुना पुल से लेकर शामली शहर को छोड़कर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक 15 मीटर चौड़ाई से निर्माण कराया है। पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर शामली शहर की आबादी तक लोक निर्माण विभाग ने बजट अभाव बताकर दस मीटर की चौड़ाई से सड़क की खुदाई कराना शुरू किया गया था। 21 अप्रैल को अमर उजाला में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
ग्रामीणों-किसानों ने 21 अप्रैल को किसान दिवस में मामला उठाते हुए मेरठ-करनाल मार्ग को 15 मीटर बनाए जाने की मांग की थी। पिछले दो दिनों में मेरठ- करनाल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास से लेकर आरके पीजी कॉलेज तक 15 मीटर चौड़ाई के हिसाब से सड़क की खुदाई करनी शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह व सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर आबादी के समीप तक पंद्रह मीटर का बनाया जाएगा।