फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shot fired at young man entering the house

युवक पर घर में घुसकर चलाई गोली

Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shot fired at young man entering the house
कांधला। कस्बा एलम में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला करते हुए पड़ोसी ने युवक पर गोली चला दी। गंभीर हालत में युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा एलम के शास्त्रीनगर निवासी विशाल और गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों परिवार के बीच पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी है। शनिवार दोपहर विशाल घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि गुड्डू उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने बचाव में शोर मचाया। परिजन बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि गुड्डू ने विशाल पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से विशाल गंभीर घेायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस में आरोपी गुड्डू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed