शामली। मथुरा में एक जुलाई से आयोजित होने वाली प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के लिए तैयारी में जुटे हैं।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि मथुरा जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएसएस कॉलेज मथुरा में एक जुलाई से पांच जुलाई तक 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु कुलवंश, शेखर तोमर, विशेष कुमार, सौरभ कुमार, अभिनव पंवार, शिवम कुमार, हर्ष देशवाल, बॉबी, दीपांशु, कुणाल मलिक, शुभम चौधरी, अभिनव मलिक एयर पिस्टल एन आर वर्ग में और अभिषेक तोमर, ऋतिक कुमार, गुलजार, रचित चौधरी एयर पिस्टल आई एसएसएफ वर्ग में, आंचल, ऋतु चौधरी, वंशिका तोमर एयर पिस्टल एनआर वुमन वर्ग में और संस्कार सिंघल, निखिल, दिव्यांश एयर राइफल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। शूटिंग रेंज में खिलाड़ी तैयारी करने में जुटे हैं। प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।