फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shivaratri today, decorated pagoda

शिवरात्रि आज, सजाए गए शिवालय

Fri, 21 Jul 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 21 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri today, decorated pagoda
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना होगी। कांवड़ियों के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा, जिससे मंदिरों पर भारी भीड़ रहेगी। पुलिस प्रशासन ने जलाभिषेक के दौरान शिव मंदिरों पर कड़ी चौकसी बरतने की व्यवस्था बनाई है। जिले भर के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शिवरात्रि पर सुबह चार बजे त्रयोदशी लगने से ही भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। वहीं, रात 9:50 बजे के बाद चतुर्दशी लगेगी, जिसके बाद शनिवार सुबह 6.30 बजे तक चतुर्दशी पर शिवालयों में जलाभिषेक होगा। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


जिले भर के 37 शिव मंदिरों में पुलिस सुरक्षा रखने की व्यवस्था बनाई गई है। प्रत्येक मंदिर पर एक दरोगा, दो सिपाही और महिला सिपाही तैनात रहेंगी। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस और पीएसी तैनात रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख मंदिरों में होगा जलाभिषेक 
हनुमान धाम पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर खेड़ीबैरागी, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मोहल्ला रेलपार सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, शिवचौक, गांधी चौक पर कुटीवाला मंदिर,  कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, झंडे वाला शिवमंदिर, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर, जवाहरगंज मंडी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहल्ला शिवगंज स्थित शिव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड पर मुक्तेश्वर धाम सती, बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर, सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी, शिव मंदिर हलवाई अट्टा, औद्योगिक क्षेत्र शिव मंदिर, मंडी स्थल शिवमंदिर, कैराना बनखंडी महादेव मंदिर, पीयूष अर्यन आश्रम, यमुना पुल कैराना शिव मंदिर, थानाभवन में जस्सू वाला मंदिर, कच्चौरी वाला मंदिर, कांधला के मनकामेश्वर शिव और मोहल्ला खैल स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed