फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiv devotees are moving forward with the slogan of Bol Bam, Bam-Bam

Shamli News: बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त

Thu, 26 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees are moving forward with the slogan of Bol Bam, Bam-Bam
शामली में हरिद्वार से गंगा जल लेकर जाता ​शिवभक्त । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने मंजिल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। शामली से होकर हरियाणा की तरफ शिवभक्त बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
इस बार 23 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर शामली से होते हुए हरियाणा, दिल्ली और अन्य स्थानों के शिवभक्त गुजरते हैं। हरियाणा के भिवानी के तोशाम निवासी रवि और मोहित 71 किलो जल की कावंड़ लेकर हरिद्वार से शामली के लिए पहुंचे। मोहित ने बताया कि वह देश और जिले में सुख समृद्धि के लिए 21 साल से जल लेकर आ रहे हैं। उसके दोस्त भी जल लाने में सहयोग करते हैं। तोशाम में जाकर ही वह जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

उधर, शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। शिवभक्तों वाले मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। हरियाणा पुलिस से भी स्थानीय पुलिस ने सहयोग के मद्देनजर संपर्क किया है। कैराना, बिड़ौली पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed