{"_id":"59e25ebd4f1c1b6e548b754a","slug":"shining-on-the-gold-targets-akshay","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने पर साधा अक्षय ने निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने पर साधा अक्षय ने निशाना
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
shooting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरके पीजी में आयोजित दो दिवसीय 18वीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाते हुए पदक जीते।
आरके पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का समापन कॉलेज सचिव उमेश सिंह विजेताओं को सम्मानित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कॉलेजों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें एयर राइफल पिस्टल पुरुष वर्ग में आरके पीजी केे अक्षय कुमार ने 400 में से 385 अंक पाकर स्वर्ण पदक जीता, अमन चौधरी ने रजत पदक और हरविजय सिंह ने कांस्य पदक जीता। एयर राइफल वूमेन वर्ग में आरके पीजी की वृतिका चौहान ने 387 अंक पाकर स्वर्ण, जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की रेशू ने रजत पदक, मेरठ की विनीता चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल वूमेन वर्ग में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की नेहा ने स्वर्ण पदक, ख्याति तालियान ने रजत पदक और मेरठ कॉलेज मेरठ की प्रविंद्र कौर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
एयर राइफल बालक वर्ग में गायत्री देवी कॉलेज बड़ौत के अमित पंवार ने 393 अंक के साथ स्वर्ण पदक और सुमित तोमर ने 390 के साथ रजत पदक व डीजे कॉलेज बड़ौत के निशांत त्यागी ने 387 अंक पाकर कांस्य पदक जीता।
सभी विजेताओं को पुुरस्कार देकर सम्मानित करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरजपाल सिंह व संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इस दौरान विनय, प्रवीण, गीता देवी, डॉ. बीसी पटेल, एमएम जल्ली, सौरव पांडेय, तपन मलिक, मनोज तोमर, विपिन, केसी पांडेय आदि मौजूद रहे।