फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shattered electric pole is inviting accident

जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्यौता

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shattered electric pole is inviting accident
कैराना में गौशाला के पास हादसे को दावत देता बिजली का खंबा - फोटो : SHAMLI
कैराना। गोशाला के पास जर्जर विद्युत का खंभा जो जमीन के अंदर से गल कर केवल जमीन के ऊपर टिका है तथा जिस पर बहुत सारे विद्युत के तारों का भार है। यह खंभा कभी भी गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

गोशाला के पास कई विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, जहां से कई मोहल्लों में विद्युत सप्लाई जाती है। वहीं पास में एक जर्जर बिजली का खंभा भी है, जो जमीन के अंदर से पूरी तरह गल कर टूट गया है। खंभा जमीन के ऊपर अलग से टिका हुआ है। विद्युत तारों के भार से खंभा एक साइड झुक गया है, जिसे ऊपर से दोनों साइड से बड़े रस्सों से बांधकर रोका गया है। गोशाला के पास दुकान करने वाले प्रमोद कुमार गोयल, शिव कुमार सिंघल, मो. इकराम, डॉ. मोबिन, डॉ. भारत भूषण आदि ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एसडीओ चतर सिंह ने बताया कि वह जल्द ही समस्या का समाधान करा देंगे।

कैराना में गौशाला के पास जमीन के अन्दर से अलग हुआ बिजली का खंबा

कैराना में गौशाला के पास जमीन के अन्दर से अलग हुआ बिजली का खंबा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed