{"_id":"687e0ca9130f321f7b050d77","slug":"shamli-youth-arrested-for-inappropriate-act-inside-temple-villagers-outraged-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: शिव मंदिर में युवक की शर्मनाक हरकत, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शिव मंदिर में युवक की शर्मनाक हरकत, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 03:25 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 21 Jul 2025 03:25 PM IST
सार
शामली के बाबरी क्षेत्र के चूनसा गांव स्थित शिव मंदिर में सोमवार को एक युवक ने अशोभनीय हरकत कर दी। घटना के समय महिलाएं मंदिर में पूजा कर रही थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह उस वक्त विवाद और आक्रोश का माहौल बन गया, जब एक युवक ने मंदिर परिसर में अशोभनीय हरकत कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
पूजा के दौरान हुई घटना
सुबह करीब 9 बजे, जब गांव की महिलाएं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं, तभी गांव का ही पिंकू नामक युवक मंदिर में आया और आपत्तिजनक कृत्य कर दिया। यह देखकर मंदिर की साफ-सफाई में लगे ग्रामीण विशाल, विकास, वंश, विकसित और अंशुल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: छांगुर के गुर्गे बदर के खिलाफ मुकदमे की तैयारी, जांच में जुटी पुलिस, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए और गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस तरह की हरकत न केवल धार्मिक स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि गांव की सामाजिक एकता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। ग्रामीणों ने बाबरी थाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
गांव के विशाल मलिक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।