फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Suspicious death of married woman, in-laws brought her body to crematorium for last rites, police arri

shamli: विवाहिता की संदिग्ध माैत, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान लेकर पहुंचे ससुराल वाले, पहुंच गई पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 04:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। ससुराल वाले मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दाैरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Shamli: Suspicious death of married woman, in-laws brought her body to crematorium for last rites, police arri
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में कविता(30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव कुड़ाना में कविता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका पति नीटू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। ससुराल वाले मृतक के मायके वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले गए। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को महिला की हत्या किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान ससुराल वाले मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला का शव घर में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को देखकर मौके से ससुराल वाले भाग गए। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। महिला ने आत्महत्या की या हत्या की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed