फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Student sexually assaulted after dispute in game, case filed against eight students

Shamli: खेल-खेल में हुए विवाद के बाद छात्र से हैवानियत, सामूहिक कुकर्म, आठ छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Aug 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

शामली के एक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का खुलासा होते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित छात्र दहशत में है।

विज्ञापन
Shamli Student sexually assaulted after dispute in game, case filed against eight students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के एक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म भी किया गया था। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य के ब्यान दर्ज किए और उसके बाद छात्रों से पूछताछ की।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों के साथ डीएम को शिकायती पत्र देते हुए विद्यालय में ही पढ़ने वाल कुछ छात्रों पर लूडो खेलते समय विवाद हो जाने पर मारपीट व कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि उसके पुत्र के हाउस के तीन छात्रों ने निर्वस्त्र करके कुकर्म किया और जब इसकी शिकायती सीनियर छात्रों से की तो उन्होंने भी दोबारा मानसिक दबाव बनाते हुए कुकर्म किया। यही नहीं कक्षा 11 के छात्रों ने भी इस बात की जानकारी लगने का फायदा उठाते हुए विद्यालय की छत पर ले जाकर कुकर्म किया और पुलिस या शिक्षकों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छत से लटका दिया।

आरोप है कि यह सब घटना गत 25 जुलाई से लेकर 17 अगस्त के बीच हुई। करीब 23 दिन तक मानसिक परेशानी को झेलते हुए छात्र ने गत 20 अगस्त को घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया और छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित कर उनके घर भेज दिया गया। डीएम ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को जांच के बाद कठोर कार्रवाई करने निर्देश दिए।

मामला पुलिस अधीक्षक अभिषेक के संज्ञान में भी लाया गया। जिसके बाद थाना आदर्श मंडी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस ने विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य व शिक्षकों के बयान दर्ज किए और उसके बाद छात्रों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुकर्म, मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed