फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli shooter on the first day ahead

पहले दिन शामली के शूटर आगे

Wed, 26 Apr 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shamli shooter on the first day ahead
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चार दिवसीय सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन रणदीप मलिक ने फीता काटकर किया। जिसमें विभिन्न राज्यों के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन शामली और मुजफ्फरनगर के निशानेबाजों ने बढ़त बनाई। 
विज्ञापन


मंगलवार को मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चार दिवसीय सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रणदीप मलिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि चैंपियनशिप में यूपी सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के पहले दिन मेपल्स एकेडमी शामली के अजय मलिक ने 400 अंक में से 380 अंक बनाकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, महिला सब जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर की अपूर्वी बालियान ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में राजस्थान के जयदीप राठौड़, मुजफ्फरनगर के अनुपम राठी, सार्थक, राघव और ऋतिक बढ़त बनाए हुए हैं। सब जूनियर वर्ग में मेपल्स के आर्य चौधरी, अतुल, आयुष ने बढ़त बनाई। मदनलाल, प्रधान के पति अनिल कालखंडे, मुनेश व अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed