{"_id":"668dc85e11920f9bf50b8614","slug":"shamli-s-multiple-murder-case-convicted-himanshu-files-appeal-in-high-court-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली का चौहरा हत्याकांड : सजायफ्ता हिमांशु ने हाईकोर्ट में दायर की अपील, 10 सितंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली का चौहरा हत्याकांड : सजायफ्ता हिमांशु ने हाईकोर्ट में दायर की अपील, 10 सितंबर को होगी सुनवाई
Wed, 10 Jul 2024 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:02 AM IST
सार
हाईकोर्ट ने भी अपील को स्वीकार कर लिया है। अब आगामी दस सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी,बेटी और पुत्र की हत्या का मामले में फांसी की सजा पाने वाले हिमांशु सैनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील दायर की है। हाईकोर्ट ने भी अपील को स्वीकार कर लिया है। अब आगामी दस सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, 30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा लता व दोनों बच्चों को हिमांशु सैनी ने तलवार और खंजर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हिमांशु सैनी ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया था, जब पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। हिमांशु को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
देश में खूब चर्चा में रहा था अजय पाठक हत्याकांड
शामली का यह सामूहिक हत्याकांड पूरे देश में खूब चर्चा में रहा था। एक शिष्य ने ही अपने गुरु और उनके परिवार को एक झटके में खत्म कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना था, उसकी रूह कांप गई थी। इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को कोसा था।
विज्ञापन