{"_id":"63d4c3a5a07763034951233c","slug":"shamli-police-have-arrested-husband-riyaz-in-wife-murder-case-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पति हुआ गिरफ्तार, पीड़ित परिवार का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर साहिबा को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पति हुआ गिरफ्तार, पीड़ित परिवार का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर साहिबा को उतारा था मौत के घाट
Sat, 28 Jan 2023 12:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
Shamli News : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति रियाज का चलान कर दिया है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि 13 जनवरी को बागपत निवासी नौशाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री साहिबा का निकाह कस्बे के मोहल्ला आलकला रियाज के साथ हुआ था। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पति रियाज, ससुर अब्बास, सास समीना, देवर सुहैब, शेरखान, ननद साबरीन व साहिबा निवासी मोहल्ला आलकला के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सीओ अमरदीप मौर्य कर रहे हैं। शुक्रवार को दहेज हत्या के आरोपी पति रियाज को उसके घर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश