Shamli: सीआईए ने दबिश देकर ड्रग्स सप्लायर को पकड़ा, ग्रामीणों ने छुड़ाया, फिर परिजनों ने टीम के हवाले किया
Shamli News : पानीपत सीआईए ने मंडावर में दबिश देकर ड्रग्स सप्लायर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे छुड़ा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के कैराना में ड्रग्स सप्लायर की तलाश में मंडावर में दबिश देने गई पानीपत सीआईए के सामने से ही आरोपी फरार हो गया। हरियाणा सीआईए ने आरोपी के साथी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने आरोपी को हरियाणा सीआईए के हवाले कर दिया। हरियाणा सीआईए आरोपी को अपने साथ ले गई।
सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए फर्स्ट के एसआई रणबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंच कर आमद दर्ज कराई। हरियाणा सीआईए अपने साथ एक करनाल निवासी ड्रग्स तस्कर को भी लेकर आई थी, जिसे पानीपत जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। जानकारी मिली थी कि ड्रग्स मंडावर निवासी शौकीन से खरीदी गई थी।
पानीपत सीआईए स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मंडावर पहुंची और अपने साथ लाए गए आरोपी से शौकीन को फोन करा कर स्मैक देने के लिए बुलाया गया। पुलिस की भनक पाकर शौकीन ने दूसरे युवक को भेज दिया और खुद फरार हो गया। इस दौरान कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और दूसरे युवक को भी छुड़ा लिया।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना
इसके बाद पानीपत सीआईए आरोपी के साथी को छुड़ाने वाले एक युवक को कोतवाली ले आई। बाद में आरोपी शौकीन के परिजन भी कोतवाली पहुंचे और शौकीन को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे हरियाणा सीआईए अपने साथ पानीपत ले गई।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी
कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि पानीपत सीआईए ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में शौकीन निवासी मंडावर को अपने साथ ले गई है।