{"_id":"6a7241c79b8ae229870edb77","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-171107-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीडीओ का व्हाट्सएप हैक के मामले में जांच में जुटी साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीडीओ का व्हाट्सएप हैक के मामले में जांच में जुटी साइबर सेल
विज्ञापन
- एसपी ने लोगों से साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की
फॉलोअप
शामली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बृजेंद्र कुमार शुक्ल का व्हाट्सएप हैक कर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी के संदेश भेजने के मामले में साइबर सेल जांच में जुट गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अधिकारी, रिश्तेदार या परिचित के नाम से पैसे, सामान या किसी अन्य लेन-देन से संबंधित संदेश मिलने पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।