{"_id":"63c54bfe049de24e543c8ff2","slug":"shamli-news-notorious-dharmendra-kirthal-acquitted-in-narendra-murder-case-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नरेंद्र की हत्या में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल दोषमुक्त, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नरेंद्र की हत्या में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल दोषमुक्त, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी
Mon, 16 Jan 2023 06:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:37 PM IST
सार
Shamli News : नरेंद्र की हत्या के मामले में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल को दोषमुक्त करार दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा घेरे में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपर जिला सत्र न्यायालय ने सोमवार को साक्ष्यों के अभाव में 32 वर्ष पूर्व शामली में हुई नरेंद्र की हत्या के मामले में बागपत के कुख्यात धर्मेंद्र किरठल को दोषमुक्त करार दिया है। फैसला सुनाए जाने के दौरान धर्मेंद्र किरठल भी अदालत में मौजूद रहा। आंबेडकर नगर जेल में बंद किरठल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, कुख्यात पर अन्य मुकदमे दर्ज होने के चलते वह अभी जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन
29 जुलाई 1991 में शामली कोतवाली क्षेत्र में नरेंद्र की हत्या हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में अधिकतर गवाह पक्ष द्रोही हो गए, जबकि कुछ गवाहों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सोमवार को आंबेडकर नगर जेल में बंद कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल निवासी गांव किरठल जनपद बागपत को कैराना स्थित अपर जिला सत्र न्यायालय में पेशी पर लाया गया। सबसे पहले पुलिस टीम सुरक्षा के साथ कुख्यात को लेकर कोतवाली में पहुंची और स्थानीय पुलिस को पेशी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के दृष्टिगत न्यायालय परिसर में मुस्तैद रही। आंबेडकर नगर पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट के साथ सुरक्षा घेरे में लेकर कुख्यात धर्मेंद्र किरठल को न्यायालय में लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद आंबेडकर नगर पुलिस टीम कुख्यात को लेकर आंबेडकर नगर रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम