फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure expressed over non-payment of dues

बकाया भुगतान कम होने पर जताई नाराजगी

Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over non-payment of dues
शामली कलक्ट्रेट सभागार में कावड़ यात्रा के संबंध में आयोजकों की बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत सिंह कौर ने जिले की चीनी मिल और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक लेकर गन्ना भुगतान की समीक्षा करके नाराजगी प्रकट की। डीएम ने कहा कि देेेरी से भुगतान करने वाली मिलों को चेताया कि भुगतान में ढ़िलाई बरतने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत सिंह कौर ने जिले की चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक लेकर वर्ष 2019-20 के पेराई सत्र की गन्ना भुगतान की समीक्षा की। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने सभी मिलों द्वारा खरीदा गया गन्ना, पूरे सत्र में भुगतान किए जाने और बकाया भुगतान की जानकारी दी। डीएम ने मिलों की ओर से पूरे सत्र का मात्र 29.70 प्रतिशत गन्ना भुगतान होने पर नाराजगी प्रकट की गई। कहा कि जिले की मिलों पर किसानों का गन्ना मूल्य 838 करोड़ 24 लाख रुपये बकाया होने गंभीर है। भुगतान में ढ़िलाई बरतने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शामली मिल की छाई और जाम की समस्या का मुद्दा उठाया गया। मिल के मुख्य आपरेटिव आफिसर आरबी खोखर ने आश्वस्त किया कि अगले पेराई सत्र में मिल की राख और छाई और गन्ने के जाम की समस्याओं को दूर दिया जाएगा। उन्होंने शामली मिल का 30 जून तक 26 करोड़, ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने 21 करोड़ रुपये थानाभवन मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने 42 करोड़ रुपये का 30 जून तक बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। बैठक में गन्ना विभाग के अफसरों के अलावा मिलों के लेखा विभाग के अफसरों मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों का बकाया भुगतान दिलाए सरकार
शामली। कैड़ी गांव में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान को लेकर चर्चा की। कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना तो खरीदा गया है, मगर मिलों की ओर से गन्ना भुगतान की स्थिति धीमी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से 14 दिन में किसानों का बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है। राजकुमार पप्पू के आवास पर बैठक हुई। उधर, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की मासिक बैठक में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह सल्फा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री द्वारा व्यवस्था किए जाने की प्रशंसा की गई। मौके पर राजवीर सिंह विद्रोही, योगेंद्र माजरा, शक्तिसिंह, ललिता रानी, रीना, रामेश्वर बधेव, ठाकुर संजय सिंह मौजूदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed