फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: groom went missing just before the wedding, found at girlfriends home

Shamli News: निकाह से पहले लापता हुआ दूल्हा, मिला ऐसी जगह, वापस लाने में छूटे पुलिस के पसीने

Thu, 10 Nov 2022 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Nov 2022 03:12 PM IST
सार

शामली में दुल्हन के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन निकाह के एन वक्त पर दूल्हा संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया। दोनों घरों में अफरातफरी मच गई। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस ने दूल्हे को आखिरकार तलाश लिया।  

विज्ञापन
Shamli News:  groom went missing just before the wedding, found at girlfriends home
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में अपनी शादी के कार्ड बांटने घर से निकला एक दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने पुलिस से युवक को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक की तलाश की तो उसका सुराग मिल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर ले आई। जिसके बाद परिजनों ने लड़की पक्ष के यहां पहुंचकर निकाह की रस्म अदा कराई। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों की शादी चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों के साथ तय हुई थी। करीब दस दिन पूर्व लड़की पक्ष के लोग सगाई कर गए थे। जिसके बाद दोनों घरों में निकाह की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गईं थीं। लेकिन एन वक्त पर दूल्हा गायब हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News: 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस के सामने रख दी ऐसी मांग, पूरी हुई फिर भी न उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोनों भाईयों की बारात जानी थी। मंगलवार को एक दूल्हा अपनी शादी के कार्ड बांटने की बात कहकर घर से निकल गया। वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर युवक को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। जिससे परिजनों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। दूल्हे का पता न चलने पर बुधवार की सुबह परिजन गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे और पुलिस से युवक को तलाशने की गुहार लगाई। 


प्रेमिका के घर मिला दूल्हा, पुलिस समझा बुझाकर वापस लाई
पुलिस ने जब युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन जांची तो पहली लोकेशन बागपत में मिली, उसके बाद देर रात लोकेशन थानाभवन के एक गांव में मिली। पुलिस ने जब युवक के फोन पर कॉल किया तो उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के यहां है और उसी के साथ शादी करेगा।
 

परिजनों ने युवक को काफी समझाया लेकिन उसने वापस आने और मंगेतर से निकाह करने से साफ इनकार दिया। थाना प्रभारी ने युवक को कड़ी हिदायत दी। जिसके बाद युवक घर आने व निकाह के लिए तैयार हुआ। परिजन तुरंत युवक के बताए गए गांव पहुंचे। उसे वहां से लाकर दूसरे दूल्हे के साथ लड़की पक्ष के यहां पहुंच गए। जहां उनका निकाह संपन्न कराया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed