{"_id":"609d68188ebc3e25fd715b8f","slug":"shamli-mill-issued-the-remaining-indent-shamli-news-mrt5382182135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली मिल ने बचा हुआ इंडेंट जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली मिल ने बचा हुआ इंडेंट जारी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली मिल ने बचा हुआ इंडेंट जारी किया
शामली। शामली चीनी मिल ने बृहस्पतिवार को बचा हुआ इंडेंट जारी कर दिया। मिल गेट को छोड़कर सभी खरीद केंद्र बंद कर दिए गए हैं। वहीं 13वें दिन भी शहर को गन्ने लदे वाहनों के जाम से कोई राहत नहीं मिली।
डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मिल को गन्ना इंडेंट गन्ना समिति को जारी करने के बाद लगातार तीन दिन तक प्रभावी रहता है। अगले दो-तीन दिन में शामली मिल अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी। बृहस्पतिवार को शहर में गन्ने के लदे वाहनों के खड़े रहने जाम की स्थिति में हल्का सुधार आया है, मगर शाम को इन वाहनों की संख्या फिर बढ़ गई। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर शामली मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने लदे वाहनों की लंबी लबी लाइन लगने से जाम की स्थित बन गई।
चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल गेट को छोड़कर सभी खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। मिल की ओर से गन्ने का इंडेंट दिया जा चुका है। शुक्रवार तक शामली मिल का जाम खत्म होकर स्थिति सामान्य हो जाएगी।