फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Married woman died under suspicious circumstances, parents expressed suspicion of murder

Shamli:विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 12 Sep 2023 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को कांधला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shamli: Married woman died under suspicious circumstances, parents expressed suspicion of murder
शामली पुलिस, Shamli Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

शामली जनपद के कांधला कस्बे में मोहल्ला शेखजादगान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या की आशंका व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी संदीप की शादी जनपद सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की संगीता 36 वर्ष पुत्री पवन कुमार के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह महिला किसी कार्य के लिए छत पर गई हुई थी।

विज्ञापन


अचानक वहां महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना संगीता के परिजनों को दी। सूचना पर मृतक महिला के परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया संगीता के लिए सही नहीं था।ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें आशंका है कि संगीता की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है।

मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed