{"_id":"5c2ba5d5bdec2256db0625a4","slug":"shamli-jile-me-sarak-ki-haalat-kharaab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली जिले में सड़कों की हालत खराब : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली जिले में सड़कों की हालत खराब : चौधरी
Tue, 01 Jan 2019 11:09 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
प्रदेश के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला पंचायत कार्यालय और रिसोर्स सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ईमानदारी और बिना भेदभाव काम कर रही है। आम जनता से जुड़े सामाजिक समस्याओं का समाधान कर रही है।उन्होंने स्वीकार किया है कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर जिलों में सड़कों की हालत खराब है।
मंगलवार को गोहरनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे, तहसील क्षेत्र में 20 घंटे और नगर क्षेत्र में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होने से डीजल पंप से किसानों को छुटकारा मिल गया है। सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 27 लाख परिवारों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने स्वीकार किया है कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर जिलों में सड़कों की हालत खराब है। जल्द ही मेरठ-करनाल, पानीपत नगीना, दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग हाईवे में तब्दील हो जाएंगे। भाजपा सरकार ने सभी मार्गों को नेशनल हाईवे घोषित कर दिया है। भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम करही है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के लिए बंद 750 कांजी हाउस को चालू किया गया है। महानगरों से लेकर जिला मुख्यालय गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि शामली जिले की जिला पंचायत को परफार्मेंस ग्रांट लगातार दी जा रही है। शासन की पुरस्कार योजना में मुजफ्फरनगर के साथ शामली को शामिल किया जाएगा।
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कैराना व ऊन ब्लाक के छह गांवों को शामली ब्लाक में शामिल किए जाने की मांग की है। हिंडन-कृष्णा चौगांवा नहर की पटरी के पांच मीटर निर्माण के लिए धनराशि देने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने 54 करोड़ 31 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की जानकारी दी है। जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा ने जिला पंचायत के एक्ट में संशोधन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत को विकास कार्य कराने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के नेता अनिल चौहान जिला पंचायत कार्यालय भवन के लिए अलग से बजट जारी करने की मांग रखी। भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय भवन और पंचायत रिसोर्स सेंटर जिले के लिए एक अनुपम उपलब्धि है।
विज्ञापन
पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रसन्न चौधरी, करण सिंह सिलावर द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जयदेव मलिक, अजय संगल, गुरुदत्ता सिंह, मुंशाद अली चौहान, एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ अशोक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी रविंद्र सिंह, डीपीआरओ अरुण अत्री, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, अभियंता सुनील गुप्ता, कार्य अधिकारी चंद्रवीर सिह, अवर अभियंता कवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने किया।