{"_id":"6161e98d8ebc3e05cd4e82f0","slug":"shamli-got-first-place-in-the-division-and-20th-in-the-state-shamli-news-mrt5599827186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली ने मंडल में पहला और प्रदेश में पाया 20वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली ने मंडल में पहला और प्रदेश में पाया 20वां स्थान
विज्ञापन
शामली। अक्तूबर माह के तीसरे कोरोनारोधी टीकाकरण मेगा कैंप की शासन से जारी रैंकिंग में शामली जनपद ने सहारनपुर मंडल में पहला और प्रदेश में 20वां स्थान प्राप्त किया है। मंडल में सहारनपुर दूसरे और मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रहा है।
अक्तूबर माह का तीसरा मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित किया गया। शामली जनपद में 22 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 11523 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण का प्रतिशत 52.38 रहा था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोनारोधी मेगा कैंप की शासन स्तर से जारी रैंकिंग में शामली को 20वां स्थान मिला है, जबकि सहारनपुर मंडल में शामली पहले स्थान पर रहा है। मंडल में सहारनपुर जनपद दूसरे स्थान पर रहा जबकि प्रदेश में 46वें स्थान पर रहा है। सहारनपुर में 54 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 21947 लोगों को टीके लगे और 40.64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। मुजफ्फरनगर जनपद मंडल में तीसरे स्थान पर रहा जबकि प्रदेश में 66वें स्थान पर रहा। इस जनपद में 44 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 11367 लोगों को टीके लगे। इस तरह से मुजफ्फरनगर में 25.83 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पिछली बार हुए मेगा कैंप में मंडल में शामली जनपद दूसरे स्थान पर आया था जबकि अन्य सभी मेगा कैंप में शामली जनपद पहले स्थान पर आ रहा है। उन्होंने टीकाकरण में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मंडल में पहले स्थान पर बने रहने पर बधाई दी।
960 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में शनिवार को 15 बूथों पर हुए टीकाकरण में 960 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथ पर टीके लगाए गए। 1350 के लक्ष्य के सापेक्ष 700 लोगों को टीके लगे। 125 लोगों को पहली डोज व 575 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 51.85 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 70 वॉयल खर्च हुई। 45 साल से अधिक आयु के लोगों को छह बूथ पर टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 260 लोगों को टीके लगे। 43 लोगों को पहली डोज व 217 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 43.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 25 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 960 लोगों को टीके लगे हैं।