Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli: 'Goons' are collecting illegal tax on Yamuna bridge, hitting vehicles with sticks, extorting money

Shamli: जिला पंचायत के नाम पर यमुना पुल पर वसूली कर रहे गुंडे, वाहनों पर डंडे मारकर दे रहे धमकी, देखें वीडियो

Thu, 15 Jan 2026 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Jan 2026 08:13 PM IST
सार

यमुना पुल पर कुछ गुंडों ने सड़क किनारे झोपड़ी में अपना अड्डा बना रखा है। जैसे ही कोई वाहन आता है तो उस पर डंडे मारकर रोक लेते हैं और फिर उसे घेर लेते हैं। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले पर जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
Shamli: 'Goons' are collecting illegal tax on Yamuna bridge, hitting vehicles with sticks, extorting money
वाहन पर डंडे मारने को तैयार खड़े गुंडे और ट्रक चालक को रोककर धमकी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना पुल के पास जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कुछ युवक हरियाणा बॉर्डर के पास यमुना पुल पर झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए हैं और आने-जाने वाले वाहनों से 'नगर पंचायत' के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इस अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक यमुना पुल के पास एक झोपड़ी से निकलकर वाहनों को रोकते हैं और चालक से पैसे लेकर उन्हें जाने देते हैं। यह कृत्य न केवल अवैध है, बल्कि यह स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यह घटना बृहस्पतिवार को तब सामने आई, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक वाहन को रोककर पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक ट्रक चालक ने बनाया है, जिससे वसूली की जा रही है। रुपये देने से इंकार करने पर युवक उससे अभद्रता करते हुए धमकी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

जिला पंचायत का इस वसूली से लेना-देना नहीं
ये युवक यमुना पुल के पास एक अस्थायी झोपड़ी में रह रहे हैं और यहीं से अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। वे आते-जाते वाहनों के बोनट और शीशों पर डंडे मारते हैं। राहगीरों को डरा-धमकाकर या भ्रमित करके 'नगर पंचायत' के नाम पर पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि जिला पंचायत का इससे कोई लेना-देना नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed