फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: man attempted suicide by consuming poison frustrated by the beating of the girl family

Shamli: युवती के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या प्रयास, हालत गंभीर

Thu, 06 Mar 2025 06:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

शामली के कैराना में युवती के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जान देने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Shamli: man attempted suicide by consuming poison frustrated by the beating of the girl family
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में घर से भागकर निकाह करने पर नाराज युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई और प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। युवक के भाई ने युवती के परिजनों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी रंगाई पुताई का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने अपने घर पर गोभी की फसल में डालने वाले कीटनशाक (जहर) खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को नगर के प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। सूचना पर पुलिस भी हास्पिटल पहुंची तथा जानकारी ली। हॉस्पिटल से गंभीर हालत के चलते युवक को दिल्ली रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

युवक के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को उसका भाई मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदारी की युवती को लेकर चला गया था। युवक ने युवती से निकाह करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें 4 फरवरी को कोर्ट में पेश होने की तारीख लगी थी, लेकिन उसका भाई व युवती किसी कारण से कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे।

हाई कोर्ट ने पेश होने के लिए 28 मार्च की तारीख दी है। आरोप है कि 18 फरवरी को युवती के परिजनों ने दिल्ली से उसके भाई व युवती को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए थे। युवती के परिजनों ने दोनों को अपने घर में रख कर बुरी तरह प्रताड़ित करते हुए मारपीट की।

आरोपियों ने उसके भाई को भूखा रखा तथा सोने नहीं दिया और 27 फरवरी को घर छोड़ गए। आरोपियों ने धमकी दी कि थाने में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित का आरोप है कि युवती के परिजनों द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने के कारण उसका भाई सदमे में था। इसी के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed